अदिति अशोक संयुक्त 16वें स्थान पर खिसकी

( 9857 बार पढ़ी गयी)
Published on : 21 Apr, 18 17:04

अदिति अशोक संयुक्त 16वें स्थान पर खिसकी लास एंजिलिस। भारतीय गोल्फर अदिति अशोक लास एंजिलिस ओपन के दूसरे दिन आज यहां दो ओवर 73 का निराशाजनक कार्ड खेल कर संयुक्त रूप से 16 वें स्थान पर खिसक गयी। इस सत्र के शुरूआती छह टूर्नामेंटों में से चार में कट पाने वाली अदिति ने कल पहले दौर में तीन अंडर 68 के कार्ड के साथ शानदार प्रदर्शन किया था।


दूसरे दौर में उन्होंने तीन बर्डी के मुकाबले पांच बोगी कर दी और तालिका में संयुक्त 16 वें स्थान पर खिसक गयी। मोरिया जुतानुगार्न (68-66) आठ अंडर के स्कोर के साथ शीर्ष पर है।
साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.