बेंगलुरू एफसी बना सुपर कप चैंपियन

( 6442 बार पढ़ी गयी)
Published on : 21 Apr, 18 17:04


भुवनेश्वर कप्तान सुनील छेत्री के दो गोल की मदद से बेंगलुरू एफसी ने शुरू में पिछड़ने के बाद शानदार वापसी करके दस खिलाड़ियों के साथ खेल रहे ईस्ट बंगाल को 4-1 से हराकर पहला सुपर कप फुटबाल टूर्नामेंट का खिताब जीता। छेत्री ने अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए 68वें (पेनल्टी पर) और 90वें मिनट में गोल किए। उनके अलावा बेंगलुरू की तरफ से राहुल भेके ने 39वें और निकोलस फेडोर यानि मिकू ने 71वें मिनट में गोल दागे थे। ईस्ट बंगाल को क्रोमाह ने 28वें मिनट में बढ़त दिलाई थी।बेंगलुरू ने शुरू से ही सकारात्मक रवैया अपनाया लेकिन ईस्ट बंगाल ने पहला गोल किया। क्रोमाह ने कार्नर पर यह गोल दागा। बेंगलुरू ने 39वें मिनट में बराबरी का गोल किया। राहुल ने अपने पूर्व क्लब के खिलाफ गोल करके अपनी वर्तमान टीम को वापसी दिलाई। पहला हाफ समाप्त होने से ठीक पहले ईस्ट बंगाल के समद अली मलिक को लाल कार्ड मिला जिससे टीम को दूसरे हाफ में दस खिलाड़ियों से खेलना पड़ा। बेंगलुरू को 68वें मिनट में गुर¨वदर सिंह के गेंद पर हाथ लगाने से पेनल्टी मिली जिसे छेत्री ने आसानी से गोल में बदला। इसके तीन मिनट बाद मिकू ने गोल करके बेंगलुरू की बढ़त 3-1 कर दी। इसके बाद छेत्री ने उदांता के क्रास पर टीम की तरफ से चौथा गोल दागा। छेत्री को मैन ऑफ द मैच और मिकू को टूर्नामेंट का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया।
साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.