सिटी पैलेस में निःशुल्क पुस्तक प्रदर्शनी सोमवार को

( 4562 बार पढ़ी गयी)
Published on : 21 Apr, 18 12:04

उदयपुर, अंतर्राष्ट्रीय पुस्तक दिवस के उपलक्ष में स्थानीय सिटी पैलेस म्यूजियम में सोमवार को एक दिवसीय पुस्तक प्रदर्शनी का आयोजन किया जाएगा। प्रदर्शनी में पुस्तक प्रेमी विभिन्न विषयों की पुस्तकों को देख तथा खरीद सकेंगे। प्रदर्शनी में आगमन निःशुल्क रहेगा।
महाराणा मेवाड हिस्टोरिकल पब्लिकेशन्स ट्रस्ट के प्रबंधक गिरिराज सिंह ने बताया कि मेवाड हिस्टोरिकल पब्लिकेशन ट्रस्ट के तत्वावधान में आयोजित पुस्तक प्रदर्शनी में राजस्थान का इतिहास, वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप, भक्तिमती मीरा, कला एवं संस्कृति, धार्मिक, हिन्दी साहित्य, अंग्रेजी साहित्य के अलावा खेल एवं अन्य युवा रूचि के विषय संबंधित पुस्तकें प्रदर्शित की जाएगी। पुस्तक प्रदर्शनी सिटी पैलेस म्यूजियम के सभा शिरोमणि दरीखाना में प्रातः 1 बजे से सायं 5 बजे तक चलेगी। इस प्रदर्शनी में पुस्तक प्रेमियों का प्रवेश जगदीश मंदिर मार्ग से सिटी पैलेस के बडी पोल एवं शीतला माता मंदिर की तरफ से होगा।

साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.