यशवंत सिन्हा का फिर हमला,

( 15106 बार पढ़ी गयी)
Published on : 20 Apr, 18 16:04

कहा, कैश संकट के लिए सरकार और रिजर्व बैंक जिम्मेदार

यशवंत सिन्हा का फिर हमला, यशवंत सिन्हा ने देश में कैश संकट पर सरकार और रिजर्व बैंक की आलोचना करते हुए कहा कि अगर नगदी की कमी 70 हजार करोड़ रुपये से 1 लाख करोड़ रुपये तक की है, तो यह चलन में मौजूद मुद्रा को देखते हुए ज्यादा है।
बीजेपी के वरिष्ठ नेता और पूर्व वित्त मंत्री यशवंत सिन्हा ने अपनी पार्टी को एक बार फिर आईना दिखाया है। देश में कैश संकट पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए यशवंत सिन्हा कहा कि यह संकट केंद्र सरकार और रिजर्व बैंक के कुप्रबंधन की वजह से पैदा हुआ है। उन्होंने कहा मौजूदा संकट काफी बड़ा है, लेकिन रिजर्व बैंक के पास इससे निपटने के लिए कोई वैकल्पिक योजना नहीं है।एक न्यूज़ चैनल के इंटरव्यू में यशवंत सिन्हा ने कहा कि मुद्रा वितरण का खराब प्रबंधन है। उन्होंने कैश संकट को लेकर सरकार और रिजर्व बैंक की कड़ी आलोचना की और कहा कि किसी ने भी जनता को इसके बारे में नहीं चेताया। सिन्हा ने कहा कि अगर नगदी की कमी 70 हजार करोड़ रुपये से 1 लाख करोड़ रुपये तक की है, तो यह चलन में मौजूद मुद्रा को देखते हुए बहुत ज्यादा है।
साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.