निम्बाहेड़ा में राज्य सरकार एवं वंडर सीमेंट लि. के सौजन्य से शहरी जनसहभागिता योजनान्तर्गत वंडर सीमेंट टाउन हॉल का शिलान्यास राजस्थान की मुख्यमंत्री श्रीमती वसुंधराराजे सिंधिया ने जनसंवाद कार्यक्र्रम से पूर्व विकास प्रदर्शनी के उद्घाटन के दौरान किया।
शिलान्यास के दौरान एस.एम. जोशी (अध्यक्ष-वक्र्स) एवं नितिन जैन उपाध्यक्ष (वाणिज्य) ने मुख्यमंत्री का पुष्प-गुच्छ भेंटकर अभिनंदन किया। कार्यक्रम में स्वायत्त शासन एवं नगरीय विकास, आवासन मंत्री, राजस्थान-सरकार, श्रीचंद कृपलानी ने वंडर सीमेंट द्वारा सी.एस.आर. के तहत किये जा रहे विकास कार्यों के बारे में मुख्यमंत्री को अवगत कराया। श्रीकृपलानी ने बताया कि टाउन हॉल का निर्माण कार्य शीघ्र पूर्णकर निम्बाहेड़ावासियो को उपलब्ध कराया जायेगा जहां विभिन्न शैक्षणिक एवं सामाजिक आयोजन किये जायेंगे।
साभार :
© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.