अक्षय तृतीया सेवा और साधना का पर्व

( 8186 बार पढ़ी गयी)
Published on : 18 Apr, 18 15:04

नारायण सेवा संस्थान के तत्वावधान में बुधवार को अक्षय तृतीया पर सेवा महातीर्थ बड़ी में आयोजित

नारायण सेवा संस्थान के तत्वावधान में बुधवार को अक्षय तृतीया पर सेवा महातीर्थ बड़ी में आयोजित ‘अपनों से अपनी बात’ एवं ‘दिव्यांग वार्ता’ में संस्थापक चेयरमैन पद्मश्री कैलाश मानव ने अक्षय तृतीया के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह पर्व सेवा, साधना और दान का दिवस है। इस दिन किया गया हर सद्कार्य अक्षय पुण्य का कारण बनता है। अध्यक्ष प्रशान्त अग्रवाल ने कहा कि सेवा और दान की परम्परा को आगे बढ़ाने वाले इसी पर्व पर भगवान विष्णु के छठे अवतार भगवान परशुराम का प्राक्टय हुआ और प्रथम जैन तीर्थंकर भगवान आदिनाथ ने एक वर्ष की निराहार तपस्या के बाद पारणा किया था।
साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.