भाजपा महिला मोर्चा ने किया उपभोक्ता भण्डार

( 6140 बार पढ़ी गयी)
Published on : 16 Apr, 18 14:04

भाजपा महिला मोर्चा ने किया उपभोक्ता भण्डार के नवनिर्वाचित अध्यक्ष एवं संचालक मण्डल का किया अभिनंदन कार्यकर्ता के लिऐ संगठन एवं संगठन के लिऐ कार्यकर्ता सर्वोपरि-बिरला कोटा दक्षिण विधायक संदीप शर्मा ने कहा कि राजनितिक संगठन हो या सहकारी संस्था हो वरिष्ठ सदस्यों के मार्गदर्शन में ही संस्था व संगठन मजबूत होने के साथ ही आगे बढते है। वे आज भाजपा महिला मोर्चा शहर द्वारा गाॅधी उधान में कोटा जिला सहकारी हाॅलसेल उपभोक्ता भण्डार के नवनियुक्त अध्यक्ष हरिकृष्ण बिरला एंव संचालक मण्डल सदस्यों के अभिनंदन समारोह मे मुख्य अतिथी पद से संबोधित कर रहे थे।कार्यक्रम की अध्यक्षता कोटा कर्मचारी सहकारी समिति के अध्यक्ष श्रीकृष्ण बिरला ने की एवं विशिष्ट अतिथी कोटा नागरिक सहकारी बैंक ेके अध्यक्ष राजेश बिरला, भाजपा देहात युवा मोर्चा के अध्यक्ष बीएल गौचर, महिला नागरिक सहकारी बैंक की अध्यक्षा मंजू बिरला थी। महिला मोर्चा की उपाध्यक्ष सुरभि झामनानी, सुनिता नायक, पार्षद रेखा जैन सहित महिला मोर्चा ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष एवं कार्यकारिणी का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुऐ विधायक शर्मा ने कहा कि हरिकृष्ण बिरला विराट व्यक्तित्व के धनी है जिनसे कार्यकर्ताओं को सहकारी क्षेत्र के साथ -साथ राजनितिक क्षेत्र में कार्य करने का मार्गदर्शन मिलता रहता है। सहकारी व राजनितिक चुनावों में इनके मार्गदर्शन एवं कार्यकर्ताओं की मेहनत से कई छोटे-बडे चुनाव जीते हे।उपभोक्ता भण्डार के अध्यक्ष पद पर रहते हुऐ उपभोक्ता भण्डार नवाचार कर शहरवासियों को अधिक सुविधाऐं उपलब्ध करवाऐगा। कोटा कर्मचारी सहकारी समिति के अध्यक्ष श्रीकृष्ण बिरला ने भी संबोधित करते हुऐ सभी को सक्रिय रहकर कार्य करने की सीख दी। विशिष्ट अतिथी कोटा नागरिक सहकारी बैंक ेके अध्यक्ष राजेश बिरला, भाजपा देहात युवा मोर्चा के अध्यक्ष बीएल गौचर, महिला नागरिक सहकारी बैंक की अध्यक्षा मंजू बिरला,कोटा नागरिक सहकारी बैंक के उपाध्यक्ष हेमराज सिंह हाड़ा ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम आयोजक भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष अनुसुईया गौस्वामी ने कहा कि सहकारिता का क्षेत्र काफी व्यापक है इसके माध्यम से रोजगार विशेषकर महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाया जा सकता है। ऐसे में महिला मोर्चा की कार्यकर्ता शहर की कच्ची बस्तीयों में जाकर स्वयं सहायता समूह एवं महिला सहकारी समितियाॅ बनाकर महिलाओं को रोजगार से जोडकर आत्मनिर्भर बनाने का कार्य करेगी। कार्यक्रम में कोटा जिला सहकारी हाॅलसेल भण्डार के उपाध्यक्ष नरेन्द्र मीणा, संचालक मण्उल सदस्य महीप सिंह सौलंकी, इन्द्रमल जेन, धीरेन्द्रपाल सिंह, अशोक मीणा, रामप्रसाद राणा, तेजपाल सिंह, उषा न्याती, दिशा गुप्ता, खुशबू बिरला, विष्णु कंवर, शहर भाजपा के जिला महामंत्री जगदीश जिंदल, पार्षद विनोद नायक, धु्रव राठोर, प्रकाश सैनी,देवेन्द्र चैधरी मामा, रेखा लखेरा, ममता कवॅर,भाजपा दादाबाडी मण्डल अध्यक्ष शैलेन्द्र ऋषि, भाजपा केशवपुरा मण्डल अध्यक्ष उमेश मेवाड़ा, भाजपा आरके पुरम मण्डल अध्यक्ष बालचंद फौजी सहित बडी संख्या में भाजपा एवं महिला मोर्चा के कार्यकर्ता मौजूद थे। कार्यकर्ता के लिऐ संगठन एवं संगठन के लिऐ कार्यकर्ता सर्वोपरि-बिरला अभिनंदन समारोह को संबोधित करते हुऐ नवनिर्वाचित अध्यक्ष हरिकृष्ण बिरला ने कहा कि संस्था व संगठन में कार्यकर्ता बहुमूल्य है, उनके प्रयासो से चुनाव में विजय मिलती है। संगठन में कई कार्यकर्ताओं को पदाधिकारी का दायित्व दिया जाता है तो कई लोगो को चुनाव लडने का मौका मिलता है। लेकिन पदाधिकारी एंव चुनाव जीतकर आने वाले जनप्रतिनिधी कई बार अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी तरह से नही कर पाते है,जिससे कार्यकर्ताओं के मन मे निराशा का भाव पैदा हो जाता है।बिरला ने पदाधिकारियों एवं जनप्रतिनिधीयोें को सीख देते हुऐ कहा कि संगठन में कार्यकर्ता सर्वोपरि एवं कार्यकर्ता के लिए संगठन सर्वोपरि होता है। ऐसे में कार्यकर्ताओं को सम्मान करना एवं उनकी भावनाओें का आदर करना संगठन एवं जनप्रतिनिधीयों की जिम्मेदारी है।
साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.