3257 रूप्ए क्विंटल पर होगी लहसुन खरीद

( 6738 बार पढ़ी गयी)
Published on : 15 Apr, 18 08:04

संकट की घडी में सरकार किसानो के साथ खडी है-बिरला

कोटा किसानो को उनकी फसल का मूल्य देने के लिऐ राज्य सरकार बाजार हस्तक्षेप योजना के अन्र्तगत किसानों का लहसुन 3257 रूप्ये प्रति क्विंटल पर खरीदेगी। इसके लिऐ शुक्रवार को केन्द्र के द्वारा आदेश जारी कर दिए गए है। गौर तलब है कि हाडौती सहित प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रो में लहसुन बडी मात्रा में पैदा हुआ था लेकिन बाजार भाव कम होने के कारण किसानो ंलागत मूल्य भी नही निकल पा रहा था जिससे किसानों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा था। किसानो की समस्या को देखते हुए सांसद ओम बिरला ने केन्द्रीय कृषि राज्य मंत्री गजेन्द्र सिंह मुलाकात कर बाजार हस्तक्षेप योजना के अन्र्तगत लहसुन खरीदने का आग्रह किया था। सांसद बिरला के प्रयासो से केन्द्र सरकार ने 3257 रूप्ऐ प्रति क्विंटल की दर से लहसुन को बाजार हस्तक्षेप योजना के तहत खरीदने हेतु आदेश दे दिए है। सांसद बिरला ने कहा कि लहसुन की बम्बर पैदावार के बाद भाव नही मिलने के कारण किसानो को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा था लेकिन संकट की इस घडी में सरकार किसानो के साथ खडी है। केन्द्र सरकार के द्वारा जारी आदेशों पर राज्य सरकार के द्वारा जल्द ही विभिन्न खरीद केन्द्रो के माध्यम से लहसुन की खरीद शुरू कर दी जाऐगी। सांसद बिरला ने किसानो से आग्रह किया कि वह माल को बाजार मे नही बेचे एक दो दिन मे बाजार हस्तक्षेप योजना के अन्र्तगत लगाऐ जाने वाले खरीद केन्द्रो पर ही अपनी उपज बेचें।
साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.