अटेंडेंस के लिए मोबिओसियन एप

( 10347 बार पढ़ी गयी)
Published on : 13 Apr, 18 08:04

एप को कर्मचारी अपने स्मार्टफोन में इन्स्टॉल कर अपनी उपस्थिति कहीं से भी दर्ज करा सकेंगे

आजकल कारोबार के बदलते परिदृश्य में किसी भी कंपनी या कारोबारी को अपने कर्मचारियों को अलग-अलग जगह, दूर-दराज इलाकों और परिस्थितियों में भेजना पड़ता है। ऐसे में कार्य को सुचारू रूप से चलाने के लिए कर्मचारियों की उपस्थिति (अटेंडेंस) सुनिश्चित करना आसान नहीं होता। तकनीक ने अब इसे आसान बना दिया है। इसी को ध्यान में रखते हुए मोबिओसियन आधुनिक तकनीक पर आधारित अटेंडेंस सॉल्यूशन एप की शुरुआत की है। यह एप किसी भी स्थिति में कर्मचारी की उपस्थिति को सुनिश्चित करता है। बात चाहे ट्रांसपोर्ट या लॉजिस्टिक्स, सप्लाई चेन और वितरण, विनिर्माण, इवेंट मैनेजमेंट, कुरियर सेवा या होम डिलीवरी की हो, कोई सरकारी विभाग या एनजीओ हो, यह मोबाइल आधारित मोबिओसियन अटेंडेंस एप वास्तविक समय में कर्मचारियों की उपस्थिति रिकॉर्ड करता है। मोबिओसियन द्वारा चलने वाला उपकरण आधारित अटेंडेंस पण्राली में एकीकृत कार्ड रीडर, बायोमेट्रिक रीडर होता है जो मोबिओसियन अटेंडेंस एप से जुड़ा होता है।
साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.