बिस्सा अखिल भारतवर्षीय समाचार पत्र संघ के जिलाध्यक्ष मनोनित

( 10505 बार पढ़ी गयी)
Published on : 30 Mar, 18 11:03

बिस्सा अखिल भारतवर्षीय समाचार पत्र संघ के जिलाध्यक्ष मनोनित जैसलमेर। जिले के वरिष्ठ पत्रकार ओम ’जी’ बिस्सा को अखिल भारतवर्षीय समाचार पत्र संघ का जिलाध्यक्ष मनोनित किया गया है, संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष मदनगोपाल तिवाड़ी ने पत्र क्रमांक एन/एबीएनए/03/2018 जारी कर बताया कि संघ के प्रदेषाध्यक्ष के. के. मिश्रा ने संघ का विस्तार करते हुए जैसलमेर जिले के वरिष्ठ पत्रकार एवं महकता मरूधर के प्रधान सम्पादक ओम ’जी’ बिस्सा को जिलाध्यक्ष मनोनित किया है। तिवाड़ी ने बताया कि जैसलमेर जिले में संघ के सदस्य बनाने, जिला स्तरीय कार्यकारिणी गठित करने के लिए जिलाध्यक्ष अधिकृत किये जाते है, यह मनोनयन आगामी 31 दिसम्बर 2019 तक रहेगा। तिवाड़ी ने बताया कि प्रतिवर्ष जिला स्तर पर पत्रकारों, सम्पादकों व प्रेस से जुड़े लोगों का सम्मान समारोह आयोजित किया जाना भी प्रस्तावित है। बिस्सा विगत 22 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़े है तथा आप कई समाचार पत्रों में जिला संवाददाता के रूप में सेवाएं देने के बाद वर्तमान में आकाषवाणी संवाददाता के रूप में तथा महकता मरूधर के प्रधान सम्पादक के रूप में कार्य कर रहे है।

साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.