भगवान महावीर जन्म कल्याणक सप्ताह

( 3797 बार पढ़ी गयी)
Published on : 24 Mar, 18 15:03

भगवान महावीर जन्म कल्याणक सप्ताह उदयपुर। जैन जागृति सेंटर महिला शाखा द्वारा मनाए जा रहे भगवान महावीर जन्म कल्याणक सप्ताह के दूसरे दिन महाराणा भूपाल चिकित्सालय परिसर में मानव सेवा समिति में निर्धनों को भोजन करवाया। सेंटर की महिला सदस्याओं ने सभी निर्धनों को पूर्ण सेवा भाव के साथ खाना परोसते हुए भोजन कराया। सेंटर की संरक्षिका पिंकी माण्डावत ने बताया कि भगवान महावीर ने निर्धनों की सेवा को सबसे बड़ी सेवा बताया है और उन्ही की सिख को ध्यान में रखते हुए इस पूरे सप्ताह को निर्धनों की सेवा में लगाया जाएगा।
अध्यक्ष सुशीला मेहता ने बताया कि शनिवार को चित्रकूट नगर के महिला थाने की पीछे स्थित शिशु गृह में बच्चो को झबले दिए जाएंगे।
निर्धनों को भोजन कराने के दौरान महामंत्री कुसुम भंसाली, नीना दोशी, वीना मेहता, रेखा हड़पावत,मीना सिसोदिया, सुमन जैन, कविता बोहरा,संगीत पगारिया, उषा हड़पावत आदि सदस्याएं उपस्थित थी।
साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.