शहीद भगत सिंह की मूर्ति स्थल पर पुष्पांजलि

( 9343 बार पढ़ी गयी)
Published on : 24 Mar, 18 14:03

उदयपुर उदयपुर शहर जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष गोपाल कृष्ण शर्मा एवं प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव पंकज कुमार शर्मा के नेतृत्व में कांग्रेसजनों ने ठोकर चौराहे-आयड़ पुलिया पर स्थित शहीद भगत सिंह की मूर्ति स्थल पर पुष्पांजलि अर्पित कर कार्यकर्ताओं को देश की एकता एवं अखण्डता के लिए अनवरत कार्य करने की शपथ दिलाई गई।
उदयपुर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता फिरोज अहमद शेख ने बताया कि इस अवसर पर महासचिव सुधीर जोशी, सचिव जयप्रकाश निमावत, गोपाल जाट, इन्टक प्रवक्ता अशोक तम्बोली, उमेश शर्मा, नरेश चित्तौड़ा, रमेश शुक्ला, डॉ. पृथ्वी सिंह चौहान, गोपाल गायरी, संदीप गर्ग, सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे।
शेख ने बताया कि कार्यकर्ताओं ने गोपाल कृष्ण शर्मा एवं पंकज कुमार शर्मा के नेतृत्व में सेवाश्रम चौराहे से मूर्तिस्थल तक भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव अमर रहे के नारे लगाए।
साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.