विश्व वानिकी दिवस पर संगोष्ठी

( 11983 बार पढ़ी गयी)
Published on : 23 Mar, 18 12:03

विश्व वानिकी दिवस पर संगोष्ठी
उदयपुर,विश्व वानिकी दिवस के उपलक्ष्य में चेतक सर्कल स्थित वन भवन के कॉन्फ्रेन्स हॉल में संगोष्ठी का आयोजन किया गया। संगोष्ठी के मुख्य अतिथि सेवानिवृत प्रधान मुख्य वन संरक्षक एस.के.वर्मा थे। संगोष्ठी में मुख्य वन संरक्षक अक्षय सिंह, राहुल भटनागर, आई.पी.एस. मथारू सहित अन्य विभागीय अधिकारी-कर्मचारी मौजूद थे।
मुख्य अतिथि श्री वर्मा ने लोगों को वन विकास के जोडने एवं खासकर युवाओं को जागरूक करने पर जोर दिया। मुख्य वन संरक्षक राहुल भटनागर द्वारा रोड साईट वृक्षारोपण एवं चारागाह विकास की योजना बनाने, साझा वन प्रबन्ध के तहत क्षेत्र में कार्यरत ईडीसी को चारागाह विकास की जिम्मेदारी दिये जाने का विचार व्यक्त किया गया।
संगोष्ठी में उपस्थित विभिन्न अधिकारियों द्वारा वन संवर्धन, आमजन को वनों की सुरक्षा एवं जन सहभागिता से जोडने, जन सहभागिता को बढाने, एडवेन्चर ट्यूरिज्म को बढावा देने, जन जागृति पैदा करने आदि पर प्रकाश डाला। संगोष्ठी के प्रारम्भ में उप वन संरक्षक आर.के.जैन ने वनों की महत्ता एवं सभी की भागीदारी का महत्व बताया। संगोष्ठी में वन संरक्षण एवं विकास के साथ ही वनों की सुरक्षा एवं जनसहभागिता पर मंथन किया गया। कार्यक्रम के अन्त में उप वन संरक्षक ओ.पी.शर्मा ने आभार जताया।
साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.