जिला न्यायिक कर्मचारी संघ अध्यक्ष का प्रान्तीय उपाध्यक्ष बनाये

( 9854 बार पढ़ी गयी)
Published on : 22 Mar, 18 16:03

जिला न्यायिक कर्मचारी संघ अध्यक्ष का प्रान्तीय उपाध्यक्ष बनाये कर्मचारियों में खुशी की लहर
जिला न्यायिक कर्मचारी संघ अध्यक्ष-विजय खांडिया चुने गये प्रान्तीय उपाध्यक्ष
जिला न्यायिक कर्मचारी संघ के अध्यक्ष विजय खान्डिया का प्रदेष स्तर पर राजस्थान न्यायिक कर्मचारी संघ के द्वारा प्रान्तीय उपाध्यक्ष चुने जाने पर जिला मुख्यालय के समस्त न्यायिक कर्मचारीगण में खुशी का माहौल छाया।
जिला न्यायिक कर्मचारी संघ के सतीष सालवी ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रदेष स्तर पर गठित राजस्थान न्यायिक कर्मचारी संघ कार्यकारिणी द्वारा जिला मुख्यालय के जिलाध्यक्ष-विजय खांडिया की संघ के नेतृत्व में कर्मचारियों के हितों के लिये सदैव क्रियाशील रहते हुए कार्य करने की षैली को देखते हुए ही प्रदेष स्तर पर चयन हुआ है।
कर्मचारियों की ओर से विजय खान्डिया का प्रान्तीय उपाध्यक्ष चूने जाने पर सम्मान की अभिव्यक्ति करते हुए जिला न्यायालय के वरिश्ठ निजी सहायक कम प्रषासनिक अधिकारी अल्पेष नागर द्वारा सर्वप्रथम साफा पहना कर एवं माल्यार्पण कर सम्मान किया। साथ ही वरिश्ठ मुंसरिम-कृश्ण कुमार जाट, वरिश्ठ षेहरिस्तदार-अषोक डांगी, सीनियर रीडर देवनारायण शर्मा इत्यादि ने माल्यार्पण कर सम्मान किया।


उन्होने आगे जानकारी देते हुए बताया कि जिलाध्यक्ष-विजय खांडिया का प्रान्तीय उपाध्यक्ष पद पर चुने से जिले भर के सभी न्यायिक कर्मचारियों में खुशी की लहर छाई रही। जिसके चलते समस्त न्यायिक कर्मचारियों ने जिला न्यायालय परिसर में एकत्रित होकर माल्यार्पण कर बधाईयां दी एवं एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर मूंह मीठा कराया।
आज के कार्यक्रम का सफल संचालन रीडर-कैलाष शर्मा द्वारा किया गया।





साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.