सांसद जोशी ने मानव संसाधन विकास मंत्री व कैबीनेट सचिव से की भेंट

( 13555 बार पढ़ी गयी)
Published on : 20 Mar, 18 14:03

सांसद जोशी ने मानव संसाधन विकास मंत्री व कैबीनेट सचिव से की भेंट नईदिल्ली चित्तौडगढ सांसद सी.पी.जोशी ने आज दिल्ली में केन्द्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री प्रकाश जावडेकर तथा केबिनेट सचिव प्रदीफमार सिन्हा मुख्य से भेंट कि तथा संसदीय क्षेत्र से संबधित विभिन्न प्रकार के विषयों पर चर्चा की।
सांसदजोशी ने केन्द्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री प्रकाश जावडेकर से भेंटकर प्रतापगढ में केन्द्रीय विद्यालय को शीघ्र प्रारंभ करने हेतु निवेदन किया जिससे इस जनजाति बाहुल्य क्षेत्र के निवासरत लोगों को गुणवता युक्त आधुनिक शिक्षा प्राप्त हो सके व अपनी प्रतिभा को आगे बढा सके।इसके साथ ही चित्तौडगढ केन्द्रीय विद्यालय के नवीन परिसर के उदघाटन हेतु चित्तौडगढ पधारने के लिये निवेदन किया।प्रतापगढ के छोटीसादडी में नवीन नवोदय विद्यालय की स्वीकृति पर आभार व्यक्त किया।कॉलेज शिक्षा हेतु चित्तौडगढ महाविद्यालय में रूसा व यूजीसी के माध्यम से विभिन्न कार्य कराये जाने के लिये भी आग्रह किया।
सांसद जोशी ने केबिनेट सचिव प्रदीफमार सिन्हा से भेंटकर प्रतापगढ जिले तथा चित्तौडगढ जिले के विभिन्न क्षेत्रों को टीएसपी में शामिल किये जाने को लेकर चर्चा की।


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.