शशिकला ने मांगी 15 दिन की पैरोल

( 10281 बार पढ़ी गयी)
Published on : 20 Mar, 18 13:03

शशिकला ने मांगी 15 दिन की पैरोल बेंगलुरू। जेल में सजा काट रही अन्नाद्रमुक पार्टी (एआईएडीएमके) की नेता वी के शशिकला ने अपने पति एम. नटराजन के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिये 15 दिन की पैरोल मांगी है, जिस पर विचार किया जा रहा है। जेल सूत्रों ने यहां यह जानकारी दी। नटराजन 74 साल के थे और आज सुबह चेन्नई के एक अस्पताल में उनका निधन हो गया। सूत्रों ने बताया, ‘‘शशिकला ने15 दिन के पैराल की अपील की है और यह विचाराधीन है।’’

सीने में गंभीर संक्रमण के बाद नटराजन को शनिवार को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वहां उन्हें वेंटीलेटर पर रखा गया था। पिछले साल उन्होंने किडनी प्रतिरोपण कराया था। अंतिम दर्शन के लिये उनके शव को चेन्नई में उनके निवास बेसंत नगर में रखा गया है। नटराजन परिवार के करीबी लोगों ने बताया कि दाह संस्कार के लिये उनके शव को तमिलनाडु के तंजावुर जिले में उनके पैतृक गांव ले जाया जाएगा।

अन्नाद्रमुक नेता वी. के. शशिकला के पति एम. नटराजन का देर रात चेन्नई के एक अस्पताल में निधन हो गया। वह 74 वर्ष के थे। नटराजन को सीने में गंभीर संक्रमण के बाद शनिवार को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वह वेंटिलेटर पर थे। ‘ग्लेनईगल्स ग्लोबल हेल्थ सिटी’ के चीफ ऑपरेटिंग अफसर शानमुग प्रियन ने एक अधिकारिक बयान में कहा, हमें बेहद दुख के साथ नटराजन मारूथप्पा के निधन की घोषणा करनी पड़ रही है। उन्होंने देर रात एक बजकर पैंतीस मिनट पर अंतिम सांस ली।

प्रियन ने कहा कि उन्हें जीवित रखने का हर संभव क्लिनिकल प्रयास किया गया। हालांकि, हमारे सर्वोत्तम प्रयास के बावजूद उनके स्वास्थ्य में सुधार नहीं हो सका। नटराजन के पार्थिव शरीर को फिलहाल अंतिम दर्शन के लिए उनके बसंत नगर स्थित आवास पर रखा गया है।
साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.