सांसद जोशी ने संचार मंत्री मनोज सिन्हा व वित्तराज्य मंत्री शिव प्रताप शुक्ला से की भेंट

( 13339 बार पढ़ी गयी)
Published on : 20 Mar, 18 12:03

सांसद जोशी ने संचार मंत्री मनोज सिन्हा व वित्तराज्य मंत्री शिव प्रताप शुक्ला से की भेंट नई दिल्ली/ चित्तौडगढ सांसद सी.पी.जोशी ने आज दिल्ली में केन्द्रीय संचार मंत्री मनोज सिन्हा तथा डाक मंत्रालय के मुख्य सचिव अनन्त नारायण नन्दा से भेंट कि तथा प्रतापगढ जिले में प्रधान डाक घर खोलने व डाक विभाग से संबधित विभिन्न प्रकार के विषयों पर चर्चा की। सांसद जोशी ने बताया की संसदीय क्षेत्र चित्तौडगढ में प्रतापगढ जिले का गठन वर्ष २००८ में किया गया था। जिला मुख्यालय होने के कारण यहॉ कई केन्द्रीय एवं राज्य सरकार के कार्यालय संचालित हैं, साथ ही यहाँ के निवासियों की बहुतायत संख्या विदेश जाकर कार्य कर रही हैं,इसके साथ साथ यह जिला जनजातिय बाहुल्य हैं व भौगोलिय प्रतिकुलता के कारण अधिकांश लोग आज भी संचार के लियेपोस्ट ऑफिसों पर निर्भर है जिससे प्रतापगढ जिला मुख्यालय पर प्रधान डाकघर की महत्ती आवश्यकता है।इसलिये वर्तमान में संचालित एल.एस.जी डाकघर को क्रमोन्नत करते हुये प्रधान डाकघर बनाये जाने हेतु आग्रह किया। प्रतापगढ में प्रधानडाक घर के प्रारंभ हो जाने पर डाक सुविधाओं के लियेसुदुर प्रतापगढ के छोटे डाकघरों को चित्तौडगढ पर निर्भर नही रहना पडेगा तथा भविष्य में अन्य सुविधाओं का लाभ प्रतापगढ को मिल सकेगा।
सांसदजोशी ने केन्द्रीय वित्तराज्य मंत्री शिवप्रताप शुक्ला से भेंटकर क्षेत्र में अफीम किसानों को आरही विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया। सांसद के आग्रह पर वितमंत्री ने आश्वासन दिया की किसानों के हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता देते
हुये उनको आरही समस्याओं को हल किया जायेगा।


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.