धूमधाम से विविध कार्यक्रमों के साथ हुआ नव संवतसर का स्वागत

( 7106 बार पढ़ी गयी)
Published on : 19 Mar, 18 15:03

डॉ,प्रभात कुमार सिंघल

धूमधाम से विविध कार्यक्रमों के साथ हुआ नव संवतसर का स्वागत डॉ,प्रभात कुमार सिंघल/ कोटा में दर्शन ध्यान,व्रत पूजा,अनुष्ठान के साथ भारतीय नव संवतसर का स्वागत किया गया। लोगों ने एक दूसरे को बधाई एवम् शुभकामनाएं प्रदान कर मंगलकामना की। सोशल मीडिया पर ब्लॉग,ट्वीट कर जम कर नव वर्ष की बधाई अपने अपने तरीके से प्रदान कर शक्ति और भक्ति का पर्व मनाया। धरों को सजाया गया तथा घट स्थापना की गई।मंदिरो में श्रद्धा और भक्ति का महोल देखा गया।
शहर के प्रमुख बिजासन माता,दाढ़ देवी,करणीमाता,ज्योति मंदिर,जगतमाता एवम् आशापुरमाता आदि मंदिरों में विधि-विधान से घट स्थापना की गई। छावनी नगर निगम कॉलोनी मेआचार्य बद्रीनारायण शास्त्री द्वारा चंडी यज्ञ शुरू किया गया जो नवरात्र समापन तक चलेगा। दोपहर में महा आरती का आयोज़न किया गया। गुमानपुरा स्थित शीतला माता मंदिर में घट स्थापना कर आरती की गई एवम् माता की चौकी सजाई गई।
नव सम्वतसर का स्वागत पूर्व सन्ध्या पर शहर के मध्य किशोर सागर तालाब की पाल पर गंगा आरती की तरह चम्बल की महाआरती की गई एवम् दीपदान का
कार्यक्रम आयोजित किया गया।इस अवसर पर नव वर्ष का स्वागत लोक कलाकारों नेकान्हा-ग्वाला नृत्य,शंकरिया,कच्ची घोड़ी,एवम् दीप भवाई नृत्यों के आकर्षक प्रस्तुतिकरण के साथ किया। तलवंडी में नव वर्ष आयोजन समिति महानगर कोटा द्वारा भजन सन्ध्या का आयोजन किया गया।हिन्दू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं द्वारा आशापुरा माता मंदिर से शहीद स्मारक तक विशाल भगवा रैली उत्साह के साथ निकली गई।श्रीनाथपुराम पार्क में कत्थक अकादमी की छात्रों नई कत्थक नृत्य कर नव वर्ष मनाया। नवरात्रा समापन 25 मार्च तक विविध धार्मिक कार्यक्रमो का आयोजन किया जायेगा। नव वर्ष एवम् होली मिल्न समारोह में पूर्व दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में सांसद ओम बिरला ने पेंशनर्स का सम्मान किया।
साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.