गाइड्स ने दिया बेटी बचाओं का संदेश

( 8757 बार पढ़ी गयी)
Published on : 19 Mar, 18 14:03

गाइड्स ने दिया बेटी बचाओं का संदेश उदयपुर, राजस्थान राज्य भारत स्काउट व गाइड मण्डल मुख्यालय उदयपुर के तत्वावधान में 3 दिवसीय आत्म रक्षा प्रशिक्षण शिविर का आयोजन मण्डल मुख्यालय उदयपुर पर किया जा रहा है। इस आत्म रक्षा प्रशिक्षण शिविर में स्थानीय विद्यालय की 152 गाइड्स बालिका ने बेटी बचाओं-बेटी बढाओं विषयक रैली निकालकर संदेश दिया।


रैली एवं प्रशिक्षण के अवसर पर विशेषाधिकारी ओ.पी. बुनकर, आर.ए.एस.नगर विकास प्रन्यास उदयपुर ने रैली को हरि झण्डी दिखाकर स्काउट गाइड मण्डल कार्यालय से रवाना किया। इससे पूर्व आपने भ्रुण परीक्षण एवं भ्रुण हत्या को अपराध बताया एवं इस हेतु कठोर कानून बना हुआ है साथ ही बुनकर ने महिला के साथ अपराध कानून एवं अधिकारों पर गाइड्स, रेंजर्स को जानकारी दी।साथ ही आपने कहा कि कालान्तर में विशेष रूप से महाभारत काल में नारियों की स्थिति में बदलाव आया। नारी अपमान/परिहास की परिणाम महाभारत का युद्व हुआ। इस युद्व में विद्वान एवं वीरों का विनाश हुआ। समाज में सभी प्रकार की बुरी प्रवृत्तियाॅ पनपी। अज्ञान, अंधविश्वास, कुरीतियां एवं पुरूष प्रधान समाज ने स्त्रीयों के साथ मनमाना दुराचरण किया जाता था। समय का चक्र चलता है तो आरों का स्थान भी बदलता है। माॅ के सर्वोच्च स्थान को देखते हुए उसके साथ जिस प्रकार का व्यवहार किया जा रहा है वह विचारणीय है। वस्तुतः नारी परिवार की वह धुरी है जिसके इर्द गिर्द संस्कार, स्नेह, सहयोग, प्रेम, उदारता, विश्वास, करूणा, दया, ममता,तपस्या, त्याग, कोमलता, जैसे गुणों का विकास होता है। नारी लज्जा, आत्मविश्वास एवं दृढ़ संकल्पों की सुदृढ़ता से सुगठित है। लैगिंक समानता के सम्भाव से उसके मन की आस्था, विश्वास एवं शक्ति संकल्पों से लक्ष्य प्राप्ति के अवसर पदान करने होंगे। जिससे वह आसमान को छूने में कामयाब हो सके। गुणों की मिट्टी से निर्मित मान व संतति की जननी गुणवान पुत्र पुत्रियों को जन्म दे पायेगी।


मानमहेन्द्रसिंह भाटी सहायक राज्य संगठन आयुक्त ने बताया कि स्थानीय राजकीय एवं निजी विद्यालयो गाइड्स रेंजर्स े रैली मे भाग लिया। रैली में 152 छात्राओं का जोश और जुनून भरा काफिला हाथो में लैगिंक समानता, बेटी बचाओं बेटी पढाओ, स्वावलम्बन, आत्म निर्भरता, शिक्षा स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता, आत्म रक्षा आदि विषय के नारों की तख्तियां लिए नारी जागरण की मशाल लेकर चल पडा। रैली स्काउट गाइड मण्डल कार्यालय से प्रारम्भ होकर सूरजपोल चैराहा, बापू बाजार, टाउनहाॅल होते हुए पुनः स्काउट गाइड मण्डल मुख्यालय सूरजपोल उदयपुर पर आकर सम्पन्न हुई। इस अवसर पर सभी ने विश्वास जताया कि सबला नारी समाज की रचना करने में कामयाब होगी। महिला उत्पीडन को रोकने के लिए हमें अपनी सोच में बदलाव के साथ महिलाओं को अपनी शक्ति पहचान के साथ अपनी सुरक्षा के प्रति भी सतर्क रहने की आवश्यकता है। नारी को पुनः वैदिक काल की विदुषी नारी का स्थान पाने के लिए नव समाज की रचना का दृढ संकल्प करना होगा जिसमें नारियों का सकारात्मक सहयोग सफलता प्राप्त करने में सहायक सिद्व होगा। रैली एवं कार्यक्रम का संचालन रेखा शर्मा, सी.ओ.स्काउट गाइड ने किया। मंडल कोषाध्यक्ष पंकज जानी भी उपस्थित रहेे।
साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.