कलेक्ट्रेट के सामने आतिशबाजी कर मनाया जश्न, निकाली रैली

( 10222 बार पढ़ी गयी)
Published on : 19 Mar, 18 11:03

युकां के लोकसभा अध्यक्ष आनंदीराम खटीक के अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य बनकर लौटने पर रविवार सुबह कलेक्ट्रेट पर कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी कर रैली निकाली। चित्तौड़गढ़ युकां अध्यक्ष जिनेश शर्मा ने बताया कि खटीक मुंह मीठा कराकर स्वागत किया। खटीक ने संबोधित करते हुए कहा कि आने वाला समय युवाओं का है। पार्टी में कार्य करने वालों की हमेशा प्रदेश नेतृत्व सम्मान करता है। रैली मुख्य मार्गों से होता हुआ दुर्ग स्थित कालिका माता मंदिर पहुंची। बड़ीसादड़ी नपा चेयरमैन दिलीप चौधरी, अल्पसंख्यक विभाग कांग्रेस जिलाध्यक्ष इम्तियाज हुसैन, एनएसयूआई के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष महेंद्र छापरवाल, प्रदेश युकां सचिव पवन शर्मा, लोकसभा महासचिव अशोक वैष्णव, रूपेंद्र गिरी, अल्पसंख्यक नगर अध्यक्ष बबलू खान, अंबेडकर युवा संगठन के जिलाध्यक्ष राकेश खटीक, आरिफ भाई, हरीश धाकड़, एससी कांग्रेस नगर अध्यक्ष शिव बोरिवाल, मुबारिक हुसैन, सदाम हुसैन, नवयुवक मंडल के पूर्व अध्यक्ष श्यामलाल चावला, अल्पसंख्यक ब्लाॅक अध्यक्ष अनीस हुसैन, एससी कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष ख्यालीलाल खटीक, शबीर खान, जुनेद खान, डूंगला ब्लाॅक अध्यक्ष रमजान अली, गंगरार ब्लाॅक अध्यक्ष शबीर रंगरेज, चिकारड़ा सदर जाकिर हुसैन आदि उपस्थित थे।
युवा कांग्रेस लोकसभाध्यक्ष आनंदीराम खटीक के अभा कांग्रेस कमेटी सदस्य बनकर लौटने पर किया गया स्वागत
साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.