जन्म-मृत्यु पंजीयन का एक दिवसीय प्रशिक्षण सम्पन्न

( 14504 बार पढ़ी गयी)
Published on : 17 Mar, 18 12:03

जन्म-मृत्यु पंजीयन का एक दिवसीय प्रशिक्षण सम्पन्न बांसवाड़ा,जिला कलेक्ट्री परिसर स्थित जनजाति भवन सभागार में शुक्रवार को अतिरिक्त जिला कलक्टर हिम्मत सिंह बारहठ की अध्यक्षता में सिविल रजिस्टेªशन प्रणाली अन्तर्गत किये जाने जन्म-मृत्यु पंजीयन का एक दिवसीय प्रशिक्षण आयोजित किया गया।
प्रशिक्षण के आरंभ में आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग के सहायक निदेशक कोमल प्रकाश नागर ने विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारीयों का स्वागत किया गया। प्रशिक्षण में अतिरिक्त जिला रजिस्ट्रार एवं विकास अधिकारियों तथा उपरजिस्ट्रार चिकित्सा विभाग के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र के प्रभारी अधिकारी द्वारा, उपनिदेशक महिला एवं बाल विकास, ब्लॉक संाख्यिकी कार्यालयों के अधिकारियों-कर्मचारियों ने भग लिया।
अतिरिक्त जिला कलक्टर बारहठ ने आम व्यक्ति के परिवार के लिये एक जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र की उपयोगिता के बारे में बताया। सहायक सांख्यिकी अधिकारी चांदमल गुप्ता ने जन्म-मृत्यु पंजीयन के नियमों की, अभय सिंह चौहान ने पहचान वेबपोर्टल पर ऑनलाईन पंजीयन की जानकारी प्रदान की गई।
साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.