अंजली बनी मिसेज गणगौर

( 7816 बार पढ़ी गयी)
Published on : 17 Mar, 18 12:03

अंजली बनी मिसेज गणगौर उदयपुर। जैनाचार्य श्री देवेन्द्र महिला संस्थान द्वारा गणगौर त्यौहार के अवसर पर सेलिब्रेशन मॉल के सामनें स्थित देवेन्द्र धाम में गणगौर प्रतियोगिता आयोजित की गई। जिसमें सभी महिलाओंं ने गणगौर की वेषभूशा के साथ १६ श्र्रृगांर में सज धज कर भाग लिया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि एवं निर्णायक श्यामला वर्डिया थी।
मण्डल की अध्यक्ष डॉ. सुधा भण्डारी व महामंत्री ममता रांका ने बताया कि प्रतियोगिता में रानी मेहता, लविना, प्रतिमा, इन्द्रा, मीनू, रेखा चोर्डिया, ट्विंकल, मंजू मेहता, आकांशा, मंजू बापना, मीना खमेसरा, पायल ने भाग लिया। सभी महिलाओं ने गणगौर पर हाउजी खेली। इसके अलावा कैट वॉक किया। टेलेन्ट राउण्ड में नृत्य, गीत की प्रस्तुति दी गई। जिसमें अंजली जैन प्रथम, प्रतिभा पगारिया द्वितीय एवं मीना खमेसरा तृतीय रही। इन्द्र व मंजू बापना को सांत्वना पुरूस्कार प्रदान किया। सभी प्रतिभागियों को पुरूस्कृत किया गया। कार्यकम का संचालन श्रीमती कमलेष ने किया।

साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.