लिपिक ग्रेड द्वितीय संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा 2013

( 9467 बार पढ़ी गयी)
Published on : 17 Mar, 18 10:03

डूंगरपुर, लिपिक ग्रेड द्वितीय संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा २०१३ में अस्थाई रूप से सफल घोषित अभ्यर्थियों की पात्रता जांच २० से २२ मार्च तक की जाएगी।
अतिरिक्त जिला कलक्टर विनय पाठक ने बताया कि लिपिक ग्रेड द्वितीय प्रतियोगी परीक्षा २०१३ के अन्तर्गत राजस्थान लोक सेवा आयोग अजमेर द्वारा आयोजित की गई परीक्षा में सफल घोषित व संयुक्त शासन सचिव प्रशासनिक सुधार जयपुर द्वारा अस्थाई रूप से चयनित अभ्यर्थियों की पात्रता की मूल दस्तावेजों से जांच की जानी है।
उन्होंने बताया कि लिपिक ग्रेड द्वितीय संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा २०१३ में अस्थाई रूप से सफल घोषित अभ्यर्थियों को निर्धारित दिनांक को प्रातः १० बजे कार्यालय जिला कलक्टर डूंगरपुर के संस्थापन अनुभाग में पात्रता जांच हेतु आवश्यक रूप से मूल दस्तावेजों के साथ कमेटी के समक्ष उपस्थित होने के लिए निर्देशित किया गया है।
उन्होंने बताया कि रोल नम्बर ९०१३१९, ५६३४३७, ५५५१५५, ५६०५९०, ५६०५५५. १७८२२२, २१९०७६, २४९३५४, ५२२८४१, २२०४९०, ११६८९४, २१३७४३, २६४४५३, १६८७०६, १०९६०४ कुल पंद्रह अभ्यर्थियों के मूल दस्तावेजों की जांच हेतु कमेटी के समक्ष २० मार्च २०१८ को उपस्थित होना होगा। इसी प्रकार रोल नम्बर २२२६५६, १४५५०१, २११४६९, १८००९२, १५६११९, १०६५६०, २३२५४४, १४६३१६, १२९६०८, १२२७१८, २२१८१०, १४३५९९, १६३१४६, १२५४०६, ११३८३६ कुल पंद्रह अभ्यर्थियों के मूल दस्तावेजों की जांच हेतु कमेटी के समक्ष २१ मार्च २०१८ को तथा रोल नम्बर ५१८९१२, १४८१९५, १८३५४०, २५४०९३, २०८२६४, २०१०९३, १९९८६१, १५९०७३, १४४१९८, १५२२९२, १२१३०३, ५९६१५२, ८६८०४७ कुल तेरह अभ्यर्थियों के मूल दस्तावेजों की जांच हेतु कमेटी के समक्ष २२ मार्च २०१८ को उपस्थित होना होगा। उन्होंने बताया कि विस्तृत जानकारी जिला डूंगरपुर की वेबसाईट डूंगरपुरडॉटराजस्थानडॉटजीओवीडॉटइन पर प्राप्त कर सकते है।




साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.