राजस्थान साहित्य अकादमी का अमृत सम्मान

( 9004 बार पढ़ी गयी)
Published on : 16 Mar, 18 16:03

राजस्थान साहित्य अकादमी का अमृत सम्मान वागड़ के वरिष्ठ साहित्यकार श्री भूपेन्द्र उपाध्याय ‘तनिक’ को
बांसवाड़ा राजस्थान साहित्य अकादमी उदयपुरके सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार अखिल भारतीय साहित्य परिषद, बांसवाड़ा के अध्यक्ष श्री भूपेन्द्र उपाध्याय ‘तनिक’ को राजस्थान साहित्य अकादमी का अमृत सम्मान दिनांक 18 मार्च 2018 को अकादमी सभागर उदयपुर में दिया जाएगा। यह सम्मान शिक्षा, साक्षरता एवं साहित्य में उल्लेखनीय कार्य के लिए दिया जाएगा। पुरस्कार में 31 हजार का चैक, प्रशस्ति पत्र के साथ शॉल आदि द्वारा श्री तनिक को अभिनन्दित किया जाएगा।
साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.