पर्यावरण चेतना रथ को किया रवाना

( 11390 बार पढ़ी गयी)
Published on : 16 Mar, 18 15:03

पर्यावरण चेतना रथ को किया रवाना बारां, 15 मार्च। ग्रामीण विकास ट्रस्ट द्वारा छबडा सुपर क्रिटीकल तापीय विधुत परियोजना के सहयोग से संचालित पर्यावरण प्रोजेक्ट के तहत गेहूं कटाई के बाद फसल अवशेष प्रबंधन हेतु पर्यावरण चेतना रथ को जिला कलक्टर डॉ. एस.पी. सिंह द्वारा मिनी सचिवालय परिसर से हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया गया। ग्रामीण विकास ट्रस्ट जिला कार्यक्रम प्रबंधक शिम्भू सिंह ने बताया कि छबड़ा सुपर क्रिटीकल तापीय विद्युत परियोजना द्वारा सामाजिक उत्तरदायित्व नीति के तहत संचालित पर्यावरण प्रोजेक्ट के तहत गेहूं कटाई उपरान्त फसल अवशेष प्रबंधन के प्रचार प्रसार हेतु चेतना रथ तैयार किया गया है तथा कुल 23 ग्राम पंचायतों के 76 ग्रामों मे इस प्रोजेक्ट के लिए गांव गांव जाकर प्रचार किया जाएगा ताकि किसान भूसा प्रबंधन करने के साथ ही पर्यावरण सुधार मे अपनी भागीदारी निभा सके। इस दौरान अतिरिक्त जिला कलक्टर वासुदेव मालावत, अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी ग्रामीण विकास ट्रस्ट एस.एस राणा एवं सूचना एवं जनसम्पर्क अधिकारी विनोद मोलपरिया उपस्थित थे।

साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.