उत्तर रेलवे पर यातायात ब्लाक के कारण रेल यातायात प्रभावित

( 18323 बार पढ़ी गयी)
Published on : 15 Mar, 18 17:03

रेलवे प्रशासन द्वारा उत्तर रेलवे के अम्बाला कैन्ट-कालका रेलखण्ड पर दप्पर-घग्घर-चंडीगढ स्टेशनों के मध्य नॉन इण्टर लॉकिंग कार्य के लिए यातायात प्रभावित रहेगा।
उत्तर पश्चिम रेलवे के वरिष्ठ जनसंपर्क अधिकारी गोपाल शर्मा के अनुसार उपरोक्त कार्य के कारण उत्तर पश्चिम रेलवे पर संचालित निम्न रेलसेवाऐं रद्द रहेगीः-
रद्द रेलसेवाऐं
गाडी संख्या १४७९५, भिवानी-कालका एक्सप्रेस जो कि दिनांक १७.०३.१८ से २५.०३.१८ तक भिवानी से प्रस्थान करेगी रद्द रहेगी।
गाडी संख्या १४७९६, कालका-भिवानी एक्सप्रेस, जो कि दिनांक १७.०३.१८ से २५.०३.१८ तक कालका से प्रस्थान करेगी रद्द रहेगी।
आंशिक रद्द रेलसेवाऐं
गाडी संख्या १९७१७, जयपुर-चण्डीगढ एक्सप्रेस रेलसेवा जो दिनांक १६.०३.१८ से
२४.०३.१८ तक जयपुर से प्रस्थान करेगी वह रेलसेवा कुरूक्षेत्र जं. तक ही संचालित होगी अर्थात् यह रेलसेवा कुरूक्षेत्र-चण्डीगढ के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।
गाडी संख्या १९७१८, चण्डीगढ-जयपुर एक्सप्रेस रेलसेवा जो दिनांक १७.०३.१८ से
२५.०३.१८ तक चण्डीगढ से प्रस्थान करने वाली रेलसेवा कुरूक्षेत्र जं. से संचालित होगी अर्थात् यह रेलसेवा चण्डीगढ-कुरूक्षेत्र के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।
गाडी संख्या १२९८३, अजमेर-चण्डीगढ एक्सप्रेस रेलसेवा जो दिनांक १६.०३.१८,
१८.०३.१८, २०.०३.१८ एवं २३.०३.१८ को अजमेर से प्रस्थान करने वाली रेलसेवा अम्बाला तक ही संचालित होगी अर्थात् यह रेलसेवा अम्बाला-चण्डीगढ के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।
गाडी संख्या १२९८४, चण्डीगढ-अजमेर एक्सप्रेस रेलसेवा जो दिनांक १७.०३.१८,
१९.०३.१८, २१.०३.१८ एवं २४.०३.१८ को चण्डीगढ से प्रस्थान करने वाली रेलसेवा अम्बाला से संचालित होगी अर्थात् यह रेलसेवा चण्डीगढ-अम्बाला के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।
गाडी संख्या १४८८८/२४८८८, बाडमेर-कालका/हरिद्वार एक्सप्रेस रेलसेवा, जो दिनांक १६.०३.१८ से २४.०३.१८ को बाडमेर से प्रस्थान करने वाली रेलसेवा भटिण्डा तक ही संचालित होगी अर्थात् यह रेलसेवा भटिण्डा-कालका/हरिद्वार के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।
गाडी संख्या १४८८७/२४८८७, हरिद्वार/कालका-बाडमेर एक्सप्रेस रेलसेवा, जो दिनांक १७.०३.१८ से २५.०३.१८ को बाडमेर से प्रस्थान करने वाली रेलसेवा भटिण्डा से संचालित होगी अर्थात् यह रेलसेवा हरिद्वार/कालका-भटिण्डा के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.