ग्लोबल मेन्टोरिंग वॉक आज, दौडेगी वर्किंग वूमन्स

( 12690 बार पढ़ी गयी)
Published on : 11 Mar, 18 12:03

६० देषों के १५१ षहरों में एक साथ होगी यह दौड

उदयपुर। देष में हर वर्ग की कामकाजी महिलाओं के उत्थान एवं स्वावलम्बन के लिये कार्यरत वीमन मेन्टर्स फोरम एवं अमेरीका की हिलेरी क्लिटंन द्वारा स्थापित स्वयंसेवी संस्था वाईटल वॉयसेस के संयुक्त तत्वावधान में आगामी ११ मार्च को अन्तर्राश्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष म कामकाजी प्रोफेषनल महिलाएं फतहसागर पाल पर दौडेगी।
फोरम की उदयपुर हेड डॉ. अनिता भण्डारी ने बताया कि अनिता सुराणा द्वारा गठित वीमन मेन्टर्स फोरम के उदयपुर में गठन होने के बाद यह प्रथम इवेन्ट है। यह दौड रविवार को ६० देषों के १५१ षहरों में एक साथ ग्लोबल मेन्टोरिंग वॉक्स के रूप में आयोजित होगी। उन्होंने बताया कि भारत में इस संगठन का मुख्य उद्देष्य कामकाजी महिलाओं में नेतृत्व क्षमता का विकास करना,चुनौतियों का सामना करते हुए महिलाओं को आगे बढाना है। भारत में इस अन्तर्राश्ट्रीय संगठन के साथ मिलकर यह संगठन उक्त दौड आयोजित कर रहा है।
फोरम की कोर ग्रुप की सदस्य श्रीमती षुभ सिंघवी ने बताया कि ग्लोबल मेन्टोरिंग वॉक्स संस्था विदेषों में उन महिलाओं के लिये कार्य करती है तो प्रोफेषनल तौर पर संस्थायें चला रही है। आयोजन की मुख्य अतिथि उच्च षिक्षा मंत्री किरण माहेष्वरी,विषिश्ठ अतिथि कुवंरानी निवृत्ति कुमारी मेवाड होगी जबकि दौड को फ्लैग ऑफ अन्तर्राश्ट्रीय स्तर पर तैराकी में नाम कमा चुकी गौरवी सिंघवी करेगी। दौड प्रातः ७ बजे रवाना होगी। दौड म २२ वर्श की युवती से लेकर ६० वर्श की तक महिलायें भाग ले सकेगी।
फोरम की कोर सदस्या षिल्पा बापना ने बताया कि इस दौड में १०० से अधिक महिलाये के भाग लेगी। इस अवसर पर संगठन से जुडी महिला सदस्याओं ने आयोजन के पोस्टर का कुंवरानी निवृत्ति कुमारी मेवाड ने विमोचन किया। षहर में इस संगठन को आगे बढाने के लिये पूनम राठौड, हसीना चक्कीवाला,श्रद्धा कोठारी, चन्दि्रका झोटा, सोनाली मुर्डिया कार्यरत है।


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.