बुद्धिजीवियों ने राष्ट्रपति को लिखा खत

( 9170 बार पढ़ी गयी)
Published on : 10 Mar, 18 09:03

कोलकाता। बंगाली बुद्धिजीवियों के एक समूह ने राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से त्रिपुरा के राज्यपाल तथागत रॉय के खिलाफ राज्य विधानसभा चुनाव के परिणाम के बाद ट्विटर पर उनके हालिया बयान को लेकर संवैधानिक कदम उठाने का आग्रह किया है। कोविंद को लिखे एक पत्र में उन्होंने आरोप लगाया कि छह मार्च को रॉय द्वारा किये गये ट्वीट से त्रिपुरा और देश में तनाव पैदा हुआ।

लेखक प्रसून भौमिक ने पीटीआई- बताया कि पत्र पर हस्ताक्षर करने वालों में बंगाली लेखक शीर्षेंदु मुखोपाध्याय, नबनीता देव सेन, थियेटर कलाकार मनोज मित्रा, चित्रकार शुवाप्रसन्ना, गायक कबीर सुमन, कवि जॉय गोस्वामी और फिल्मकार गौतम घोष जैसे लोग शामिल हैं।
साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.