मन की शांति ही बडा धन

( 9145 बार पढ़ी गयी)
Published on : 06 Mar, 18 16:03

उदयपुर । नारायण सेवा संस्थान के बडी स्थित परिसर में चल रहे दीनबन्धु वार्ता कार्यक्रम के दूसरे दिन मंगलवार को संस्थान संस्थापक कैलाश मानव ने कहा कि मन की शांति ही जीवन का सबसे बडा सुख है। मन और परिवार में शांति नहीं है तो मनुष्य कितना ही धनवान क्यों न हो जीवन से कभी संतुष्ट नहीं होगा।जो जैसी करनी करेगा, वह वैसा ही फल पाएगा।उन्होंने कहा कलियुग में सत्संग के द्वारा आसानी से भगवान को प्राप्त किया जा सकता है, लेकिन इसके लिए मानव के मन में पवित्र् विचारों का होना जरूरी है। भगवान कण-कण में विराजमान हैं, अज्ञानता वश मनुष्य सन्मार्ग से भटक गया है। जो गुरु का आश्रय लेकर जीवन में अपना लक्ष्य पाने की इच्छा रखते हैं। उनके लिए जीवन में कोई भी लक्ष्य दुष्कर नहीं है। कार्यक्रम का सीधा प्रसारण आस्था व आस्था इंटरनेशनल चैनल पर हुआ । संचालन महिम जैन ने किया।
विष्णु शर्मा हितैषी
मीडिया प्रभारी



साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.