चित्तौडगढ वासिंयो को मिला होली का तोहफा

( 19211 बार पढ़ी गयी)
Published on : 04 Mar, 18 10:03

सांसद जोशी के प्रयासो से पासपोर्ट सेवा केन्द्र आरम्भ

चित्तौडगढ वासिंयो को मिला होली का तोहफा
चित्तौडगढ, चित्तौडगढ वासियो को होली के पावन अवसर पर पोस्ट ऑफिस पासपोर्ट सेवा केन्द्र के रूप मे तोहफा दिया है।
उदघाटन के अवसर पर माननीय यूडीएच मंत्री श्रीचंद कृपलानी,सांसद सी.पी.जोशी,चित्तौडगढ विधायक चंद्रभान सिंह आक्या,कपासन विधायक अर्जुन जीनगर,बेंगू विधायक सुरेश धाकड,जिलाध्यक्ष रतन लाल गाडरी,पूर्व विधायक अशोक नवलखा,नगर परिषद सभापती सुशील शर्मा,महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष रेखा व्यास,असमो प्रदेश उपाध्यक्ष एम.डी. शेख,भाजयुमो जिलाध्यक्ष हर्षवर्धन सिंह रूद,पुर्व प्रदेश प्रवक्ता श्रवण सिंह राव,पुर्व जिला महामंत्री रघु शर्मा,नगर अध्यक्ष नरेन्द्र पोखरना,पार्षद भोलाराम प्रजापत,ओबिसी मोर्चा जिलाध्यक्ष नन्दकिशोर लौहार सहित सैकडो की संख्या मे पार्टीपदाधिकारी एवं कार्यकर्ता एवं क्षेत्रिय पासपोर्ट अधिकारी एस.आर.मीणा,पोस्ट मास्टर जनरल राजस्थान रामभरोसा उपस्थित थे इस अवसर पर साथ ही सर्वप्रथम नामांकित तेजस्विनी ओझा एवं कृष्ण कुमार ओझा को पासपोर्ट रिसिप्ट प्रदान करते हुए।
चित्तौडगढ वासियो को आज तक पासपोर्ट के लिए बाहर जाना पडता था इसलिए इस सेवा को ज्यादा सुलभ बनाने के लिए आमजन के धन एवं समय की बचत करने के लिए सरकार ने इन पासपोर्ट सेवा केन्द्र की सुविधा प्रारम्भ की है। यह सेवा प्रारम्भ होने से अब चित्तौडगढ मे पासपोर्ट बन जायेगा उल्लेखनीय है की चित्तौडगढ क्षेत्र के कई लोग खाडी देशो सहित पुरे विश्व मे व्यवसाय एवं नोकरी के लिए जाते है उन्हे इसका विशेष लाभ मिलेगा।
उल्लेखनिय हैं की चित्तौडगढ मे पासपोर्ट केन्द्र के लिये सांसद जोशी ने केन्द्रीय विदेश मंत्री सुषमा स्वराज, विदेशराज्य मंत्री जनरल(रि.) वी.के.सिंह तथा विदेश मंत्रालय में पासपोर्ट विभाग के सचिव ज्ञानेश्वर मुले से भी भेंट की थी।


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.