मतदाता बनने के लिए कियाजागरूक

( 13757 बार पढ़ी गयी)
Published on : 28 Feb, 18 09:02

सबल अभियान के तहत आम जन को मतदाता बनने के लिए जागरूक किया

उदयपुर जिला निर्वाचन विभाग द्वारा मतदाता सूची में महिलाओं एवं युवाओं तथा दिव्यागों के नाम जुडवाने के लिए चलाए जा रहे सबल अभियान के तहत मतदाता जागरूकता एवं पंजीकरण गतिविधियां महिला थाने में महिला सुरक्षा एवं सलाहकार केन्द्र एवं स्वतंत्रता सेनानी वी.पी. सिंह सेवा संस्थान द्वारा जिला प्रशासन के साथ पंजीकरण हेतु स्वीप गतिविधियां आयोजित की जा रही है जिसमें संस्थान आम जन एवं महिलाओं का मतदाता पंजीकरण कर सबल अभियान में ंमहत्वपूर्ण भागीदारी निभा रहा है।
स्वीप प्रभारी अधिकारी पुनीत शर्मा ने बताया कि युवा एवं दिव्यांगों के मतदाता पंजीकरण हेतु आयोजित सबल अभियान के तहत थाने मे आने वाली महिलाओं के लिए मतदाता जागरूकता एवं पंजीकरण कार्यक्रम चलाया जा रहा है। जिसके तहत थाने पर आने वाली महिलाओं और उनके वयस्क बच्चों तथा परिजनों का हाथों हाथ फॉर्म भर कर पंजीकरण की प्रारम्भिक प्रक्रिया को सम्पन्न किया जा रहा हैं। इस अवसर पर मतदाता पंजीकरण प्रकि्रया की सम्पूर्ण जानकारी भावी मतदाताओं को दी रही है तथा आवश्यक दस्तावेजो को संलग्न कर राष्ट्रीय कार्यक्रम के प्रति जन सहभागिता से प्रशासन को भी सहयोग दिया जा रहा है।
सबल अभियान के तहत १ जनवरी २०१८ को अपनी आयु १८ वर्ष पूर्ण करने वाले सभी पात्र व्यक्ति अपना पासपार्ट साइज फोटो ,जन्म प्रमाण पत्र , मूल निवास प्रमाण पत्र से संबन्धित दस्तावेज फार्म संख्या ६ के साथ संलग्न कर क्षेत्र के बी. एल. आ.े को जमा कराए।



साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.