मेनारिया समाज ग्राम सभा पानेरियो की मादडी के आम चुनाव-२०१८ सम्पन्न

( 10527 बार पढ़ी गयी)
Published on : 25 Feb, 18 20:02

मेनारिया समाज ग्राम सभा पानेरियो की मादडी  के आम चुनाव-२०१८ सम्पन्न उदयपुर, पानेरियों की मादडी , मेनारिया समाज ग्राम सभा पानेरियों की मादडी के (त्रैवार्षिक ) आम चुनाव अध्यक्ष, महामंत्री एवं कोषाध्यक्ष पद के लिए बडे चौराहे पर सम्पन्न हुए। मुख्य चुनाव अधिकारी श्री भंवरलाल मेनारिया (कचरावत) ने बताया की मेनारिया समाज के ९०२ मतदाताओं में से ८४६ मतदाताओं ने मतदान किया। मेनारिया समाज में अभी तक के चुनावों में आज का मतदान सर्वाधिक रहा। अध्यक्ष पद पर श्री जगदीश चन्द्र कचरावत ११६ मतों से विजयी रहे। महामंत्री पद पर श्री बंशीलाल केदावत १७२ मतों से विजयी रहे और कोषाध्यक्ष पद पर श्री जितेन्द्र कुमार मानावत ११६ मतों से विजयी रहे, जिन्हें चुनाव परिणाम के बाद शपथ दिलाई गई। श्री जगदीश चन्द्र कचरावत अध्यक्ष पद पर तीसरी बार विजयी हुए है।
यह जानकारी कैलाश मेनारिया ने दी।

साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.