डॉ. तातेड़ की पुस्तक अकादमी द्वारा चयनित

( 9382 बार पढ़ी गयी)
Published on : 25 Feb, 18 14:02

डॉ. तातेड़ की पुस्तक अकादमी द्वारा चयनित
जिले के ख्यातनाम शिक्षाविद् एवं वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. बंशीधर तातेड़ की पुस्तक ‘‘कितनी सुहानी भोर’’ को राजस्थान साहित्य अकादमी, उदयपुर द्वारा चयन किया जाकर प्रकाशन हेतु सहयोग के लिए स्वीकृत किया गया है।
डॉ. तातेड़ ने बताया कि ‘‘कितनी सुहानी भोर’’ साहित्यक गीत संग्रह कृति है, जिसे अकादमी की चयन समिति के द्वारा चयन कर प्रकाशन हेतु आर्थिक सहयोग प्रदान करने का निर्णय लिया गया है। इससे पूर्व डॉ. तातेड़ की राजस्थानी काव्य कृति ‘‘धोरां खिल्या गुलाब’’ पुस्तक राजस्थानी भाषा साहित्य एवं संस्कृति अकादमी, बीकानेर द्वारा चयन कर प्रकाशन सहयोग दिया गया था। उल्लखेनीय है कि डॉ. तातेड़ राजस्थान के चुंनिंदा साहित्यकारों में सम्मिलित हो गये है। जिनकी पुस्तकें दोनों अकादमीयों द्वारा चयन पश्चात् प्रकाशित हुई है।
साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.