टाये गये गार्डो की भूख हड़ताल 11 वें दिन भी जारी

( 5941 बार पढ़ी गयी)
Published on : 25 Feb, 18 09:02


बाड़मेर सिक्युरिटी गार्ड संघर्ष समिति राजवेस्ट पॉवर प्लांट भादरेष के बैनर तले हटाये गये गार्डो की भूख हड़ताल शुक्रवार को 11 वें दिन व अनिष्चितकालीन धरना अठारवें दिन भी जारी रहा।
समिति अध्यक्ष जसवंतसिंह राठौड़ ने बताया कि अभी तक राजवेस्ट के अधिकारी तानाषाही नहीं छोड़ रहे है गार्डो को न्याय नहीं मिला है। धरने को सम्बोधित करते हुए टिलसिंह चूली ने कहा कि धरने पर बैठे गार्डो की अभी तक राजवेस्ट के अधिकारियों ने किसी प्रकार की राहत नहीं देना सरासर गलत है। वार्डपंच बांदरा कानाराम मेघवाल ने कहा कि जल्द ही पुरा प्रकरण उच्च स्तर पर ले जाया जायेगा। छोटूसिंह चूली ने कहा कि शीघ्र न्याय नहीं मिलता है तो पुरा प्रकरण न्यायालय में ले जाया जायेगा। धरने को महेन्द्रसिंह चूली, दानसिंह लूणू, गंगाराम प्रजापत बांदरा ने भी सम्बोधित किया व समर्थन दिया।
शुक्रवार को भूख हड़ताल पर देवीसिंह चूली, जीवराजसिंह, जसवंतसिंह लूणू, चेतनराम, जसवंतसिंह चूली, जयराम चौधरी डटे रहे। वहीं धरने पर सैकड़ों गार्ड व परिवारजन उपस्थित रहे।
साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.