दस दिनों से भूख हडताल प्रशासन मौन

( 11811 बार पढ़ी गयी)
Published on : 23 Feb, 18 12:02

दस दिनों से भूख हडताल प्रशासन मौन बाडमेर , सिक्युरिटी गार्ड संघर्ष समिति राजवेस्ट पॉवर प्लांट भादरेश के बैनर तले हटाये गये गार्डो की भूख हडताल के दसवं दिन गुरूवार को जिला मुख्यालय पर जारी रहा। वहीं भूख हडताल पर गुरूवार को जयराम चौधरी, जीवराजसिंह, देवीसिंह, जसवंतसिंह, देवींसह लूणू व चेतनराम डटे रहे।
समिति अध्यक्ष जसवंतसिंह राठौड ने बताया कि शीघ्र मांगे नहीं मानी जाती है तो आगामी दिनों में धरने पर आन्दोलन को तेज करते हुए धरनास्थल पर मवेशी व सभी के परिवारजनो को भी बिठाया जायेगा। धरने को सम्बोधित करते हुए किशोरसिंह चूली ने कहा कि दस दिनों से गार्ड भूख हडताल के कारण भूखे है फिर भी अब तक राजवेस्ट के अधिकारी व जिला प्रशासन मौन है वहीं अनिश्चितकालीन धरना भी विगत १७ दिनों से लगातार जारी है। समय रहते गार्डो को न्याय मिले, नही ंतो मामला उच्च स्तर पर ले जाया जायेगा। वहीं थानसिंह जालीपा ने कहा कि राजवेस्ट के अधिकारी लगातार गार्डो के बारे में भ्रामक जानकारी जिला प्रशासन को दे रहे है जबकि वास्तविकता में हटाये गये गार्डो की गलती मात्र यह है कि हटाये गये सभी गार्ड स्थानीय है। धरने को गणपतसिंह चूली, पदमसिंह सोढा, देवीसिंह चूली, राणसिंह चूली, खुमानसिंह चूली ने भी सम्बोधित किया व समर्थन दिया।
गुरूवार को मुख्यमंत्री, उर्जा मंत्री, श्रममंत्री के नाम ज्ञापन जिला कलेक्टर के मार्फत भेजकर न्याय की मांग की। गुरूवार को धरने में सैकडों गार्ड व परिवारजन उपस्थित रहे।


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.