अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रय अध्यक्ष का कोटा में भव्य स्वागत

( 10691 बार पढ़ी गयी)
Published on : 21 Feb, 18 11:02

अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रय अध्यक्ष का कोटा में भव्य स्वागत कोटा,डॉ.प्रभात कुमार सिंघल/ भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रय अध्यक्ष के कोटा पहुंचने पर अल्पसंख्यक मोर्चा की और से शनिवार को सर्किट हाऊस पर भव्य स्वागत किया गया। भाजपा अल्पसंख्यक कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय अध्यक्ष का फूल माला पहनाकर गुलदस्ते देकर स्वागत किया।
भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मोहम्मद इरफान अहमद बांरा के किशनगंज में आयोजित दो दिवसीय कार्यक्रम में भाग लेकर शुकवार देर रात्री कोटा सर्किट हाऊस पहुंचे थे। शनिवार को सुबह अल्पसंख्यक मोर्चे के प्रदेश उपाध्यक्ष फारुख राणा, कोटा देहात के जिला अध्यक्ष नौशीन खान, प्रदेश महामंत्री हमीद मेवाती, प्रदेश मंत्री जंग बहादुर पठान, आरिफ आदि कार्यकर्ता ने सर्किट हाऊस पहुंचकर मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष का फूल मालाओं से भव्य स्वागत किया।
साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.