संसदीय क्षेत्र में रेलवे में करोडो की स्वीकृती

( 11293 बार पढ़ी गयी)
Published on : 20 Feb, 18 15:02

चित्तौडगढ / चित्तौडगढ सांसद सी.पी.जोशी के प्रयासों से चित्तौडगढ संसदीय क्षेत्र में राष्ट्रीय रेल संरक्षा कोष के माध्यम से २७ करोड से अधिक के कार्य स्वीकृत किये है जिसके अन्तर्गत प्लेटफार्म की उंचाई बढाना तथा पैदल उपरी पुल शामिल है।
सांसद जोशी के अनुसार उत्तर-पश्चिम रेलवे के अन्तर्गत आने वाले घोसुण्डा स्टेशन पर लगभग ५ करोड के कार्य कराये जायेंगे जिसमें प्लेटफार्म की उंचाई को रेल के लेवल तक बढाया जायेगा तथा एक पैदल उपरी पुल (फुट ओवर ब्रिज) का निर्माण भी किया जायेगा।
इस प्रकार पाण्डोली स्टेशन पर १.२५ करोड के माध्यम से प्लेटफार्म की उंचाई को रेल के लेवल तक बढाया जायेगा।
कपासन स्टेशन पर लगभग ५ करोड के कार्य कराये जायेंगे जिसमें प्लेटफार्म की उंचाई को रेल के लेवल तक बढाया जायेगा तथा एक पैदल उपरी पुल (फुट ओवर ब्रिज) का निर्माण भी किया जायेगा।
भोपालसागर स्टेशन पर २.५ करोड के माध्यम से प्लेटफार्म की उंचाई को रेल के लेवल तक बढाया जायेगा।
फतहनगर पर प्लेटफार्म संख्या २ का निर्माण रेल के लेवल तक १.२५ करोड के माध्यम से किया जायेगा तथा २.४५ करोड एक पैदल उपरी पुल (फुट ओवर ब्रिज) का निर्माण भी किया जायेगा।
मावली जं. स्टेशन पर प्लेटफार्म संख्या १,२,३ को मीडियम लेवल से रेल लेवल तक करने के लिये २.५ करोड तथा एक और पैदल उपरी पुल (फुट ओवर ब्रिज) का निर्माण चित्तौडगढ की तरफ २.४५ करोड की लागत से किया जायेगा।
भीमल स्टेशन पर १.२५ करोड के माध्यम से प्लेटफार्म की उंचाई को रेल के लेवल तक बढाया जायेगा।
खेमली स्टेशन पर प्लेटफार्म संख्या १ को रेल के लेवल तक १.२५ करोड के माध्यम से किया जायेगा तथा २.४५ करोड एक पैदल उपरी पुल (फुट ओवर ब्रिज) का निर्माण भी किया जायेगा।
रेलवे में इस सौगात के लिये सांसद जोशी ने रेल मंत्री पीयुष गोयल का विशेष आभार व्यक्त किया।


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.