ईंरान ने शुरू की लापता विमान की खोज

( 8558 बार पढ़ी गयी)
Published on : 20 Feb, 18 12:02

ईंरान ने जगरोस पर्वतीय क्षेत्र में कल लापता हुए एक यात्री विमान की आज खोज शुरू कर दी। इसमें 66 लोग सवार थे। सरकारी टेलीविजन ने कहा कि रविवार को खराब मौसम की वजह से खोज अभियान में बाधा आईं, लेकिन बाद में मौसम परिस्थितियों में सुधार हुआ। हेलीकॉप्टर अब असीमन एअरलाइंस की उड़ान संख्या ईंपी3704 वाले विमान की खोज के अभियान में शामिल होने को तैयार हैं।
बीती रात भारी बर्फबारी और बारिश की वजह से अधिकारियों ने खोज अभियान रोक दिया था। दोहरे इंजन वाला एटीआर-72 विमान 25 साल से सेवा में था और कल यह स्थानीय समयानुसार सुबह आठ बजे राजधानी के मेहराबाद से यासुज शहर के लिए रवाना हुआ था। ऐसा माना जाता है कि यह ईंरान के दक्षिण-पश्चिमी जगरोस क्षेत्र में डेना पर्वत पर हादसे का शिकार हो गया, लेकिन एक अधिकारी ने कहा कि विमान की खोज का दायरा विशाल एवं दूरस्थ क्षेत्र में फैलीं 100 पर्वत चोटियों तक विस्तारित हो सकता है।
साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.