गोलीबारी रोकने की बजाय, एफबीआई चुनाव में रूस की भूमिका तलाश रही है: ट्रम्प

( 8653 बार पढ़ी गयी)
Published on : 19 Feb, 18 10:02

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने फ्लोरिडा के एक स्कूल में फा‍यरिंग के बारे में मिले सुराग पर कार्रवाई करने में नाकाम रहने के लिए एफबीआई को फटकार लगाई है। उन्होंने ट्वीट में कहा कि जांच एजेंसी अपना काम छोड़कर उनके चुनाव अभियान में रूस की मिलीभगत साबित करने में अधिकांश समय लगा रही है। इस घटना में 17 लोग मारे गए थे।
ट्रम्प ने कहा कि खेद की बात है कि एफबीआई ने सभी सुरागों को अनदेखा किया। यह स्वीकार नहीं किया जाएगा। वे अपना पूरा समय यह साबित करने में लगा रहे हैं कि ट्रम्प के चुनाव अभियान में रूस की मिलीभगत थी। राष्ट्रपति ने जांच एजेंसी से कहा कि ऐसा कुछ नहीं था, अपने मुख्य काम में ध्यान लगाएं। एफबीआई ने माना है कि पिछले महीने उसे सूचना मिली थी कि गनमैन निकोलस क्रूज गोलीबारी कर बड़ी संख्या में लोगों की हत्या करने की साजिश कर रहा है।

साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.