विप्र संवाद के सहप्रभारी रितेश खाण्डल पहुंचे उदयपुर

( 7095 बार पढ़ी गयी)
Published on : 19 Feb, 18 10:02

विप्रजनों के साथ किया विप्र संवाद

उदयपुर। राष्ट्रीय ब्राह्मण युवजन सभा के महासचिव व विप्र संवाद के प्रभारी मनोज पाराशर द्वारा सम्पूर्ण भारत मे विप्रजनो के साथ शुरू किए गए वीर संवाद के तहत विप्र संवाद के सह प्रभारी रितेश खांडल आज उदयपुर पहुँचे। खांडल ने यहां कई विप्र जनो से मुलाकात कर विप्र संवाद से संबंधित चर्चाएँ की। खाण्डल ने विप्र समाज के बेरोजगार युवाओ के लिए रोजगार कार्यक्रम, अशिक्षा जैसे कलंक को खत्म करना, दहेज प्रथा जैसी कुरुति पर अंकुश लगाना, सामूहिक विवाह के आयोजन, धर्म , यज्ञ, शास्त्र आदि का ज्ञान अर्जित करने सहित कई मुद्दों पर जागरूक किया। उन्होंने बताया कि विप्र संवाद का मुख्य उद्देश्य प्रत्येक विप्रजन से व्यक्तिगत संवाद कर समाज के प्रति उनके विचारों को जानना, विप्र समाज मे फैली कुरूतियो को दूर करना, एक संगठित समाज का निर्माण करना है, जिसके लिए कई विप्र पदाधिकारी ओर सदस्य समूर्ण भारत के अलग अलग हिस्सों में जाकर विप्र संवाद कर रहे है। जानकारी प्रदेश मीडिया प्रभारी चन्द्र शेखर शर्मा दी !

साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.