राष्ट्रीय रिकार्ड के साथ सौम्या ने जीता स्वर्ण

( 8118 बार पढ़ी गयी)
Published on : 19 Feb, 18 10:02

नईं दिल्ली । सौम्या बेबी ने महिलाओं की 20 किलोमीटर स्पर्धा में आज यहां राष्ट्रीय रिकार्ड के साथ खिताब की प्रबल दावेदार खुशबीर कौर को पछाड़ कर राष्ट्रीय पैदल चाल प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक अपने नाम किया।दिल्ली का प्रतिनिधित्व करने वाली सौम्या ने एक घंटे 31 मिनट 28.72 सेकेंड का समय लिया जो एक घंटे 31 मिनट और 40 सेकेंड के पिछले राष्ट्रीय रिकार्ड से 11 सेकेंड बेहतर है। यह राष्ट्रीय रिकार्ड खुशबीर के नाम था। इंचियोन एशियाईं खेल में रजत पदक जीतने वाली खुशबीर ने एक घंटे 32 मिनट 16.96 सेकेंड के समय के साथ रजत पदक और हरियाणा की करमजीत कौर (एक घंटे 34 मिनट 8 . 60 सेकेंड) ने कांस्य पदक अपने नाम किया। पुरूषों की इस स्पर्धा में राष्ट्रीय रिकार्डधारी केरल के केटी इरफान ने एक घंटे 21 मिनट और 31.25 सेकेंड के समय के साथ स्वर्ण पदक अपने नाम किया।उत्तराखंड के मनीष सिंह रावत ने रजत और हरियाणा के नीरज ने कांस्य पदक जीता।स्पर्धा के स्वर्ण पदक विजेताओं को 30,000, रजत पदक विजेताओं को 25,000 और कांस्य पदक विजेताओं को 20,000 रपये की पुरस्कार राशि दी गयी। कल हुईं पुरषों की 50 किलोमीटर स्पर्धा के पहले तीन स्थान पर रहे खिलाड़ियों को ामश: 30,000, 15,000 और 10,000 रपये पुरस्कार के रूप में दिए गये। अंडर 20 वर्ग के विजेताओं को कोईं पुरस्कार राशि नहीं मिली।
साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.