प्रिंस हैरी राष्ट्रमंडल में संभालेंगे अहम भूमिका

( 6325 बार पढ़ी गयी)
Published on : 19 Feb, 18 09:02

लंदन, ब्रिटेन के प्रिंस हैरी राष्ट्रमंडल में युवा नेतृत्व की भूमिका संभालने वाले हैं। मीडिया की एक खबर के मुताबिक, लंदन में राष्ट्रमण्डल देशों के शासनाध्यक्षों की बैठक (चोगम) में हैरी के औपचारिक रूप से नईं भूमिका संभालने की उम्मीद है। इसका आयोजन 16 से 20 अप्रैल को होगा।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत 53 सदस्य देशों के नेताओं के इसमें शिरकत करने की उम्मीद है। द संडे टाइम्सने सूत्रों के हवाले से कहा है कि 33 वर्षीय प्रिंस शिखर सम्मेलन में अहम भूमिका निभाएंगे। खबर है कि हैरी की भूमिका को लेकर राष्ट्रमंडल देशों के प्रमुखों के बीच सहमति बन चुकी है।
साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.