मेनका गांधी का अपशब्द कहते वीडियो र्चचा में

( 6426 बार पढ़ी गयी)
Published on : 18 Feb, 18 10:02

केंद्रीय महिला बाल विकास मंत्री मेनका गांधी एक वीडियो को लेकर काफी र्चचा में हैं। केन्द्रीय मंत्री ने शुक्रवार को पीलीभीत लोकसभा क्षेत्र में बरेली के बहेड़ी विधानसभा क्षेत्र में जनता दरबार लगाया। इस बीच कई लोगों ने एक सप्लाई इंस्पेक्टर की जमकर शिकायत की। शिकायत मिलने पर श्रीमती गांधी इंस्पेक्टर से नाराज हो गई। आरोप है कि मंत्री ने इंस्पेक्टर को कुछ अपशब्द भी कहे थे। मेनका गांधी ने कोटा सिस्टम में भ्रष्टाचार की शिकायत मिलने पर सबके सामने अधिकारियों को जोरदार फटकार लगाई थी।
साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.