विक्टोरिया सरकार हिन्दू मंदिर के लिए देगी धन

( 6395 बार पढ़ी गयी)
Published on : 17 Feb, 18 12:02

ऑस्ट्रेलिया में हिन्दुत्व के सबसे तेजी से बढ़ते धर्मों में से एक के तौर पर उभरने के साथ ही विक्टोरिया सरकार ने यहां श्री शिव विष्णु मंदिर के उन्नयन के लिए शुक्रवार को 160,000 डॉलर की धनराशि देने का ऐलान किया।कल्चर एंड हेरिटेज सेंटर को श्री शिव विष्णु मंदिर के तौर पर भी जाना जाता है। इसे वर्ष 1994 में मंदिर का दर्जा दिया गया था। इसे दक्षिणी गोलार्ध में सबसे बड़ा हिन्दू मंदिर भी माना जाता है। विक्टोरिया में बहुसंस्कृति मामलों के मंत्री रोबिन स्कॉट ने आज मंदिर की यात्रा करते हुए कहा कि सरकार हिन्दू सोसाइटी ऑफ विक्टोरिया को 160,000 डॉलर से ज्यादा की धनराशि कल्चरल एंड हैरिटेज सेंटर के उन्नयन के लिए देगी।

साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.