देहरादून से दक्षिण अफ्रीका रवाना हुए गुप्ता बंधु

( 4384 बार पढ़ी गयी)
Published on : 17 Feb, 18 12:02

दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति जैकब जुमा को भ्रष्टाचार के जिन आरोपों के चलते कुर्सी गंवानी पड़ी उक्त कथित भ्रष्टाचार के आरोपी भारतीय मूल के जिन चर्चित कारोबारी गुप्ता परिवार को दक्षिण अफ्रीका में खोजा जा रहा है, वह बीते कई दिनों से देहरादून में ही हैं। हालांकि दक्षिण अफ्रीका में कंपनी के संकट की खबरों के बाद कारोबारी अजय गुप्ता व अतुल गुप्ता शुक्रवार को दून से दक्षिणअफ्रीका जाने के लिएदिल्ली रवाना हो गए। मूल रूप से सहारनपुर निवासी गुप्ता बंधुओं की दून के कर्जन रोड स्थित डालनवाला क्षेत्र में आलीशान कोठी है, जिसमें बीते कई वर्षो से पुलिस सुरक्षा भी है। गुप्ता परिवार कुछ समय पूर्व ही दक्षिणअफ्रीका के राष्ट्रपति के भ्रष्टाचार के आरोपों में घिरने के बाद से ही र्चचा में है। दक्षिण अफ्रीका के प्रमुख कारोबारियों में शामिल गुप्ता परिवार पर राष्ट्रपति जैकब जुमा के कार्यकाल के दौरान कथित घोटाले में प्रमुख भूमिका निभाने का आरोप है। विगत दिन जैकब के पद से इस्तीफा देने के बाद से दक्षिण अफ्रीका में गुप्ता परिवार पर भी शिंकजा कसा जाने लगा। मीडिया में तरह-तरह की र्चचा के बाद शुक्रवार को गुप्ता बंधु दून से दक्षिण अफ्रीका के लिएरवाना हो गए। हालांकि डालनवाला स्थित उनकी कोठी में किसी को जाने नहीं दिया गया, लेकिन उनके पारिवारिक मित्र राजेशनेगी ने बताया कि गुप्ता बंधु विगत 12 फरवरी को दक्षिण अफ्रीका से पारिवारिक विवाह समारोह में शामिल होने के लिएदून आ गएथे।इस बीच दक्षिण अफ्रीका में कंपनी पर आये संकट तथा छापेमारी की खबरों के बाद वह शुक्रवार को यहां से प्रस्थान कर गये। अतुल गुप्ता का कहना है कि उनकी कंपनी ने दक्षिण अफ्रीका के किसी नियमों को नहीं तोड़ा है। उन्होंने कोई भ्रष्टाचार नहीं किया है, दक्षिण अफ्रीका के गोरे व्यापारी सरकार में उनके वर्चस्व तथा उनके बढ़ते उद्योग से ईष्र्या का भाव रखते हैं और इसी कारण उन्हें नुकसान पहुंचाने के लिए अन्य व्यापारिक घरानों ने यह साजिश रची है। उन्होंने कहा कि वह दक्षिणअफ्रीका से भागे नहीं हैं और कानूनी तौर पर जो भी लड़ाई है वह लड़ी जाएगी। अगर कानूनी तौर पर कोई भी निर्देश उन्हें प्राप्त होता है, उसका पूरा पालन करेंगे। अनिल गुप्ता के मुताबिक भारत या दक्षिण अफ्रीका के कोई भी सरकारी एजेंसी उन्हें किसी नियम का पालन करने के लिए कहती है तो इसके लिए तैयार हैं। उन्होंने खुद को भगोड़ा बताये जाने पर नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि वह दक्षिण अफ्रीका और भारत से भगोड़ा नहीं है। वह शादी समारोह में परिवार के अन्य सदस्यों के साथ भाग लेने आये थे तथा इस तरह की खबर सुनने के बाद वह वापस दक्षिण अफ्रीका लौट रहे हैं।गौरतलब है कि दक्षिण अफ्रीका में उनकी कंपनी के खिलाफ कार्रवाई होने को लेकर दुनियाभर में र्चचा हो रही है। उनकी कंपनी पूर्व राष्ट्रपति जैकब से करीबी रिश्ता के लिए चर्चित रही है। दक्षिण अफ्रीका में गुप्ता बंधुओं का कारोबारी घराना उच्च स्थान रखता है। कई साल पहले सहारनपुर से दक्षिण अफ्रीका गये गुप्ता बंधुओं ने वहां साम्राज्य स्थापित किया है। उत्तराखंडसरकार की ओर से उन्हें प्रदान की गई पुलिस की सुरक्षा को लेकर भी सवाल उठाये जा रहे हैं। हाल ही में सरकार ने उनके सुरक्षा के स्तर को बढ़ा दिया था।
साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.