मेयर ने नार्वे का दबदबा खत्म किया, सुपर-जी का स्वर्ण जीता

( 4506 बार पढ़ी गयी)
Published on : 17 Feb, 18 12:02

आस्ट्रिया के माथियास मेयर ने नार्वे के स्कायरों को चौंकाते हुए आज यहां प्योंगचांग शीतकालीन ओलंपिक की पुरूष सुपर-जी स्पर्धा में रोमांचक जीत दर्ज की। नार्वे ने 2002 से इस स्पर्धा में दबदबा बनाया हुआ था, ओलंपिक की पिछली आठ सुपर-जी रेस में से पांच उन्होंने अपने नाम की थी। लेकिन मेयर ने नार्वे के गत चैम्पियन जेटिल जानस्रुड पर बढ़त बनाते हुए एक मिनट 24.44 सेकेंड के समय से पहला स्थान हासिल किया। स्विट्जरलैंड बीट फियूज 0.13 सेकेंड से पिछड़कर दूसरे स्थान पर रहे जबकि जानस्रुड ने कांस्य पदक हासिल किया। जानस्रुड आस्ट्रिया के मेयर से 0.18 सेकेंड से पिछड़ गये।
साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.