छठा दिल्ली साहित्य महोत्सव 23 से

( 7008 बार पढ़ी गयी)
Published on : 17 Feb, 18 11:02

नई दिल्ली । इन दिनों दिल्ली साहित्य के रंग में रंगी हुई है। सोमवार से शुरू हुआ साहित्य अकादमी का साहित्योत्सव शनिवार को समाप्त हो जाएगा, लेकिन उसी के साथ 23 फरवरी से फिर तीन दिवसीय दिल्ली साहित्य महोत्सव दिल्ली हाट में शुरू हो जाएगा। इस छठे दिल्ली साहित्य महोत्सव का उद्घाटन उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया करेंगे। महोत्सव का थीम ‘‘सशक्तिकरण के लिए शिक्षा’ विषय रखा गया है। इस बात की जानकारी आज यहां आयोजित एक संवाददाता सम्मेलन में दिल्ली साहित्य महोत्सव की संस्थापक निदेशक भारती भार्गव ने दी। भारती भार्गव ने बताया कि इस महोत्सव में अश्विन सांघी, दुर्जय दत्ता, मीनू बक्शी, मिली ऐश्वर्य, सिमरन खरा, चिकी सरकार, जया जेटली, मयंक ऑस्टिन सूफी, निलोतपाल मृणाल, आर.वी. स्मिथ, अंकित लाल, प्रशांत झा, अनंत पद्मनाभन, रजत सेठी, रिवा गांगुली दास, परिस्मिता सिंह समेत कई अन्य वक्ता और लेखक अपने विचार रखेंगे।

साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.