मुख्यमंत्री स्व. शिवचरण माथुर की जन्मतिथि पर

( 3097 बार पढ़ी गयी)
Published on : 15 Feb, 18 10:02

उदयपुर, राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री स्व. शिवचरण माथुर की जन्मतिथि पर रक्षाबंधन, धानमण्डी स्थित कांग्रेस मीडिया सेन्टर पर कार्यकर्ताओं ने उनकी तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनके मुख्यमंत्रित्वकाल एवं प्रदेश की राजनीति में उनके द्वारा दिये गये अहम योगदान को याद किया गया।
इस अवसर पर मीडिया सेन्टर अध्यक्ष पंकज कुमार शर्मा ने कहा कि महात्मा गांधी, पण्डित जवाहरलाल नेहरू, श्रीमती इन्दिरा गांधी की प्रेरणा से मात्र 16 वर्ष की आयु में भारत की आजादी के महान आन्दोलन भारत छोड़ो आन्दोलन में कूद पडऩे वाले माथुर ने आजीवन ‘सर्वजन हिताय, सर्वजन सुखाय’ सिद्धांत को अपने जीवन का ध्येय बना लिया। अपने मुख्यमंत्रित्व काल में किसानों को 6-8 घंटे बिजली देने एवं प्रदेश में अकाल प्रबंधन में उनके द्वारा किये गये प्रयासों को आज भी सराहा जाता है। उन्होंने युवाओं से स्व. माथुर के बताए आदर्शों एवं सिद्धांतों पर चलने का आव्हान किया।
साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.