महाशिवरात्रि पर्व पर ठाकुर जी का हुआ मनभावन श्रृंगार

( 8675 बार पढ़ी गयी)
Published on : 14 Feb, 18 12:02

महाशिवरात्रि पर्व पर ठाकुर जी का हुआ मनभावन श्रृंगार चित्तौडगढ। मेवाड के प्रसिद्ध श्री शेषावतार कल्ला जी वेदपीठ पर फाल्गुनी कृष्णा त्रयोदशी को महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर ठाकुर जी का भगवान शिव स्वरूप में मनभावन श्रृंगार भक्तों के लिये विशेष आकर्षण का केन्द्र रहा, जहां सवेरे से बडी संख्या में कल्याण भक्त एवं शिव भक्त दर्शनों के लिये पहुंचे। कई श्रद्धालु अपने आराध्य के इस अनुपम स्वरूप को अपलक निहारते हुए स्वयं को धन्य होने की कामना करने के साथ जय श्री कल्याण एवं जय भोलेनाथ के जयकारे लगाते नजर आये। इस मौके पर दूर-दराज के क्षैत्रों के आये लोग यहां होने वाले एक लाख पार्थिव शिवलिंगों के नमक-चमक के साथ महारूद्राभिषेक में शामिल होकर सर्वत्र सुख शांति व वैदिक विश्व विद्यालय की पूर्णतः की कामना कर रहे थे।

साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.