शीघ्र प्रारभं होगा चित्तौडगढ में पासपोर्ट सेवा केन्द्र

( 9899 बार पढ़ी गयी)
Published on : 14 Feb, 18 10:02

शीघ्र प्रारभं होगा चित्तौडगढ में पासपोर्ट सेवा केन्द्र चित्तौडगढ, चित्तौडगढ सांसद सी.पी.जोशी ने आज चित्तौडगढ में प्रधान डाकघर में शीघ्र प्रारंभ होने वाले पोस्ट ऑफिस पासपोर्ट सेवा केन्द्र के स्थल का निरिक्षण किया तथा उच्चाधिकारीयों से फोन पर बातचित कर आवश्यक निर्देश दिये।
सांसद जोशी ने बताया की चित्तौडवासियों के लिये पासपोर्ट की सुविधा अब चित्तौडगढ में जल्द हि प्रारंभ हो जायेगी तथा इसके लिये चित्तौडगढ के प्रधान डाकघर में स्थान का चयन कर उपयुक्त कार्यवाही के लिये भारत सरकार के पास प्रस्ताव भेज दिया हैं तथा जल्द यह केन्द्र प्रारंभ हो जायेगा।
उल्लेखनिय हैं की चित्तौडगढ मे पासपोर्ट केन्द्र के लिये सांसद जोशी ने केन्द्रीय विदेश मंत्री सुषमा स्वराज, विदेशराज्य मंत्री जनरल(रि.) वी.के.सिंह तथा विदेश मंत्रालय में पासपोर्ट विभाग के सचिव ज्ञानेश्वर मुले से भी भेंट की थी।
इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष रतनलाल गाडरी, भाजयुमो जिलाध्यक्ष हर्षवर्धन सिंह रूद, चित्तौडगढ नगर अध्यक्ष नरेन्द्र पोखरना, पूर्व भाजयुमो प्रदेश प्रवक्ता श्रवण सिंह राव, भाजपा कार्यालय प्रमुख शेखर शर्मा,भाजपा प्रवक्ता सुर्यपाल सिंह गौड, विनोद चपलोत ,पासपोर्ट विभाग के मुख्य समन्यवयक एल.डी.शर्मा, प्रधान डाकघर अधिक्षक सोहनलाल भांभी आदि उपस्थित रहे।

साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.